ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि

शराबबंदी पर मांझी के बयान पर बवाल : समर्थन में लालू की बेटी, कहा- बड़े लोगों के यहां भी पड़े छापा

शराबबंदी पर मांझी के बयान पर बवाल :  समर्थन में लालू की बेटी, कहा- बड़े लोगों के यहां भी पड़े छापा

17-Dec-2021 07:58 AM

PATNA : बिहार में शराबबंदी लेकर नीतीश सर्कार काफी सख्त है. इसी को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने बयान के चलते फिर विवादों में घिर गए हैं. बीतों दिनों उन्होंने शराबबंदी को लेकर लेकर एक नया बयान दिया. जिसमें उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वह शराब जरूर पिएं मगर लिमिट में और पीने के बाद अपने घर से बाहर ना जाए. 


बता दें मांझी ने बुधवार को बगहा में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि बिहार में रात 10 बजे के बाद जो अमीर लोग हैं, वो सभी शराब पीते हैं. वहीं मांझी ने गरीब लोगों को सलाह दी कि वह भी शराब का सेवन कर सकते हैं मगर बड़े लोगों की तरह उन्हें भी रात में 10 बजे के बाद पीना चाहिए और पीकर घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.


साथ ही जीतनराम मांझी ने कहा, ''जो बड़े लोग हैं, धनवान हैं. ठेकेदार हैं, इंजीनियर हैं, डॉक्टर हैं, आईएएस हैं, आईपीएस हैं. सब लोग लिमिट में शराब पीते हैं मगर 10 बजे रात के बाद. मैं गरीब लोगों से यही कहता हूं कि क्यों पीकर घूमते हो. बड़े लोगों की तरह लिमिट में पियो. गरीब लोग इसलिए पकड़े जाते हैं क्योंकि वह पीकर चौक-चौराहे पर घूमने लगते हैं.'' 


एक तरफ जहां मांझी के बयान पर हंगामा मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ शराबबंदी के मुद्दे पर जीतनराम मांझी को लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या का समर्थन मिला. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, " बिहार पुलिस IAS, जज, बड़े नेता के बेडरूम या बाथरूम में चेक करने नही जाती, ये सब नियम सिर्फ़ ग़रीबों के लिए है. दुल्हन के रूम में चेक करने पहुँच जाते हो. और बड़े रसूख़ वाले दामाद लगते हैं क्या? जो वहाँ तलाशी नहीं लेते ? हिम्मत है तो करे रात में तलाशी, धनवान, जज IAS, IPS जेल में होगा."


रोहिणी ने ट्वीट कर कहा- नियम क़ानून सिर्फ़ ग़रीबों के लिए है ? IAS IPS judge doctor और धनवान लोग रात 10बजे दारू पियें और सरकार की शराब बंदी का मज़ा ले ये मंज़ूर नही होगा बिहार को इस पर संज्ञान ले और रात 10 बजे के बाद धनवान मंत्री IPS IAS जज सब के यहाँ raid डालें और शराबबंदी क़ानून लागू हो.