बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
12-Mar-2020 04:18 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव को राज्यसभा नहीं भेजे जाने से नाराज पार्टी के नेताओं ने लालू यादव और उनकी पार्टी पर जोरदार हमला बोल दिया है. लोकतांत्रिक दल के नेताओं ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष बीनू यादव ने कहा है कि लालू यादव ने यादव जैसे पुराने समाजवादी नेता के साथ धोखेबाजी की है.
एलजेडी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा है कि लालू यादव सामाजिक न्याय के नाम पर अब तक लोगों को धोखा देते आए हैं. शरद यादव को भी उन्होंने धोखा दिया है. शरद यादव ने नीतीश कुमार के फैसले से अलग जाते हुए लालू यादव का साथ दिया था लेकिन लालू यादव उन्हें केवल झूठा दिलासा देते रहे उन्होंने कहा है कि लालू यादव सामाजिक न्याय की बात करते हैं लेकिन वह पैसों के लिए राज्यसभा का टिकट बेच देते हैं.
आपको बता दें कि इस तरह यादव ने पिछले दिनों जब रिम्स पहुंचकर लालू यादव से मुलाकात की थी. उसके बाद लोकतांत्रिक जनता दल के नेताओं को इस बात की उम्मीद थी कि उन्हें राज्यसभा भेज दिया जाएगा लेकिन आरजेडी ने इस उम्मीद को आज तोड़ डाला. अब एलजेडी के नेता यह कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद आरजेडी में उनकी पार्टी के विलय का वादा किया गया था, जिसे भी लालू यादव ने तोड़ दिया ऐसे में उनकी पार्टी लालू यादव के खिलाफ अभियान में रणनीति बनाकर काम करेगी.