अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Jan-2023 06:41 PM
PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता दिवंगत शरद यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। शरद यादव के निधन के बाद आज मध्य प्रदेश के आंखमऊ स्थित उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मध्य प्रदेश के आंखमऊ गांव पहुंचे और समाजवादी नेता दिवंगत शरद यादव की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें विदाई दी।
दिवंगत शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सहनी ने शरद यादव के साथ काम करने के दौर को याद करते हुए कहा कि उनके बताए गए संघर्ष के रास्ते पर आज भी उनकी पार्टी चल रही है और आगे भी चलेगी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद श्री सहनी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता राजनीति की पुस्तक थे। उनके द्वारा पढ़ाया गया पाठ राजनीति के क्षेत्र में हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने खुद को खुशनसीब बताते हुए कहा कि शरद यादव के साथ काम करने अवसर मिला और उनके सानिध्य में राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों में बहुत कुछ सीखने का मौक़ा मिला।
मुकेश सहनी ने कहा कि शरद यादव ने कभी भी लोहिया और जय प्रकाश नारायण के आदर्शों को नहीं छोड़ा और जीवन के अंतिम दिनों तक भी वे संघर्ष करते रहे। वहीं सहनी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति और पार्टी के नेता मधुकर आनंद भी दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस मौके पर देव ज्योति ने कहा कि देश की राजनीति में दूसरा शरद यादव भविष्य में पैदा नही हो सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता बिरले होते है जो तीन राज्यों के लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किए हों।