ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / शरद यादव के घर पहुंचे तेजस्वी, आज मधेपुरा में आरजेडी नेता का रोड...

शरद यादव के घर पहुंचे तेजस्वी, आज मधेपुरा में आरजेडी नेता का रोड शो

29-Feb-2024 07:21 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों 'जन विश्वास यात्रा' पर निकले हुए हैं। जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार की शाम मधेपुरा पहुंचे। उन्होंने समाजवादी नेता शरद यादव के आवास पर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद तेजस्वी सर्किट हाउस पहुंचे। मधेपुरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। गुरुवार को तेजस्वी मधेपुरा में रोड शो करेंगे। इससे पहले लखीसराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के दौरान तेजस्वी ने नीतीश कुमार के साथ ही हाल में राजद से पाला बदलकर भाजपा के पक्ष में गए विधायक प्रह्लाद यादव पर जमकर निशाना साधा।


तेजस्वी ने कहा कि- नीतीश चाचा बूढ़े हो गए हैं, अब बिहार उनसे नहीं संभल रहा है। वहीं विधायक प्रह्लाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भले हुआ कि वे खुद चले गए। अब युवाओं को मौका देंगे, जो सभी को साथ लेकर चलेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जो डील हुआ उसका लाभ उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजद अब माय नहीं बल्कि माय एवं बाप दोनों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि माई-बाप का मतलब जनता होती है। 


वहीं,  तेजस्वी ने अपने 17 महीने के कार्यकाल को गिनाते हुए पांच लाख लोगो को नौकरी देने, जाति आधारित गणना कराने एवं 75 प्रतिशत आरक्षण करने को भी लोगों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि आप लोगों ने हमारी मदद की तो फिर हम सरकार में आएंगे और जनता से जो वादा किया था उसे जरूर पूरा करेंगे। 


उधर, बुधवार को तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से खगड़िया पहुंचे। इस दौरान कहा कि सभी जाति व धर्मो के लोगों को साथ लेकर नया बिहार बनाना है। यानी अब माई नहीं बल्कि बाप के फॉर्मूले पर काम करना है और जनता का समर्थन हासिल करना है और मुझे उम्मीद है की आपका आशीर्वाद हमेशा से मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।