ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / दिवंगत शरद यादव के अंतिम दर्शन के लिए तेजस्वी दिल्ली रवाना, शिक्षा मंत्री...

दिवंगत शरद यादव के अंतिम दर्शन के लिए तेजस्वी दिल्ली रवाना, शिक्षा मंत्री के सवाल पर काट गए कन्नी

13-Jan-2023 01:43 PM

PATNA: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार की रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। शरद यादव लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। दिवंगत शरद यादव के पार्थिव शरीर को दिल्ली स्थित उनके निजी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।


दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि शरद यादव के निधन से काफी मर्माहत हैं और उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली में शरद यादव के निजी आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, अंतिम दर्शन के लिए अभी वहीं जा रहे हैं। इस दौरान जब शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर के रामचरितमानस वाले बयान के बारे में पूछा गया तो वे कन्नी काट गए और सवालों से बचते हुए दिल्ली रवाना हो गए।


बता दें कि गुरुवार रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद शरद यादव के दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करया गया था, जहां इलाज के दौरान इनका निधन हो गया। शरद यादव के निधन के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के साथ साथ बिहार के तमाम सियासी दलों के नेताओं ने शरद यादव के निधन पर गहरा शोक जताया है।