ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / शरद पवार के परिवार में टूट, बेटी सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा बयान

शरद पवार के परिवार में टूट, बेटी सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा बयान

23-Nov-2019 11:47 AM

PATNA: महाराष्ट्र में BJP-NCP की नई सरकार के गठन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान दिया है. 

सुप्रिया सुले ने वाट्सअप स्टेट्स के जरिय अपनी बात कही है. सुप्रिय सुले ने यह साफ कर दिया है कि पार्टी और परिवार में टूट हो गई है. गौरतलब है कि शनिवार की सुबह सब को चौंकाते हुए महाराष्ट्र में अजित पवार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली है. जिसके बाद से भारतीय राजनिती में भूचाल आ गया है. 

वहीं पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अठावले ने आज कहा है केंद्र में एनसीपी को मंत्री पद मिल सकता है. सुप्रियो सुले केंद्र में मंत्री बन सकती हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे. राज्य में किसी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने की वजह से राज्य में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. शिवसेना के मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर बीजेपी से 30 साल पुराना गठबंधन तोड़ने के बाद से राज्य में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था.