बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
11-Apr-2021 11:07 AM
KATIHAR : कटिहार जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शराबियों को पकड़ने गई पुलिस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया. हमले में एक ASI समेत तीन महिला पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी बताई जा रही हैं. सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बारसोई थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में कुछ शराबियों के छिपे होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुलिस घटनास्थल पर शराबियों को पकड़ने पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया. हमले के समय कुछ पुलिसकर्मी तो अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों को पकड़कर हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से जमकर पीटा. घायलों में ASI संजय कुमार समेत 3 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं.
आनन फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल इलाज जारी है. वहीँ, स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. मौके से एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीँ, 17 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.