ब्रेकिंग न्यूज़

प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर

Home / news / शराब के लिए कातिल बना पति, धारदार हथियार से पेट फाड़कर किया पत्नी...

शराब के लिए कातिल बना पति, धारदार हथियार से पेट फाड़कर किया पत्नी का मर्डर

28-May-2021 04:02 PM

DESK : शराब के नशे में धुत पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी का आपस में शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद गुस्से में पति ने धारदार हथियार से पत्नी का पेट फाड़कर उसकी हत्या कर दी. 


घटना झारखंड के चाईबास के झीकपानी थाना क्षेत्र के नवागांव सेरेन्गसाई की है. बताया जा रहा है कि शराब पीने के विवाद पर पहले पति डोगरे हेस्सा ने धारधार हथियार से वारकर शान्ति हेस्सा का पेट फाड़ दिया. इससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी की मौत के बाद उसने खुद उसी हथियार से खुद को घायल कर लिया. वह पत्नी के शव के पास ही घायलावस्था में रात भर छटपटाता रहा.


सुबह होने पर ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद उसे पहले जमशेदपुर के एमजीएम, फिर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. वहीं पत्नी के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.