मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन
03-Feb-2021 10:25 AM
ARARIA : अररिया जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक शराबी इमाम ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि शराब पीकर घर पहुंचे इमाम की पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो इमाम ने गला दबा कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. यह घटना ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबाड़ी गांव का ही है. इमाम ने अपनी पत्नी की हत्या उसकी बहन के सामने ही कर दी.
घटना के बारे में मृतकी की बहन ने बाताया कि पांच साल पहले हलीमा की शादी बटुरबाड़ी के रहने वाले इमाम के साथ हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. पर इमाम के शराब पीने की आदत के कारण हलीमा इसका विरोध करती थी. सोमवार की रात भी इमाम शराब के नशे में पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और फिर शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी .इमाम ने तब तक अपनी पत्नी की गला दबाकर रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. घर में मौजूद हलीमा की बहन हरीना जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बारे में मृतका की छोटी बहन हरीना ने बताया कि वे लोग बंगाल के रहने वाले हैं. उनकी बहन की शादी ल 5 साल पहले इमाम के साथ हुई थी. पति मजदूरी कर किसी तरह उसकी बहन का गुजर-बसर कर रहा था, लेकिन वह शराब का आदी था. आए दिन वह शराब पीकर घर आता था और उसकी बहन अक्सर उसका विरोध किया करती थी. उसने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही अपने बहन से मिलने बटुरबाड़ी गांव आई थी. सोमवार को वह अपनी बहन के साथ घर में ही थी तभी उसका पति इमाम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा. जब उसकी बहन ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. तभी इमाम ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. जब तक वह उसे रोक पाती तब तक उसकी बहन की मौत हो गई थी. उसने आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल तक ले जाने का प्रयास किया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई . वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया.