मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Jun-2023 01:05 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में शाराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। पुलिस की सतर्कता के बावजूद अवैध कारोबारी शराब को बिहार तक पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पिकअप वैन से आम में छिपाकर शराब की खेप बेगूसराय लाई गई थी लेकिन बीच सड़क पर पिकअप वैन पलट गया और लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई।
दरअसल, बछवारा थाना क्षेत्र के के रानी गांव स्थित एनएच 28 पर तेज रफ्तार पिकअप वैन बीच सड़क पर पलट गया। पिकअप वैन में लोड आम सड़क पर बिखर गया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच उनकी नजर आम के कार्टन में छिपाकर रखी शराब की बोतलों पर पड़ी। फिर क्या था आम में शराब होने की बात जंगल मे लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ दिया और पिकअप वैन को अपने कब्जे मे ले लिया हालांकि इससे पहले सैकड़ों बोतल शराब लोग लूटकर भाग खड़े हुए। इस दौरान पिकअप ड्राइवर भी मौके से फरार हो गया। बता दें कि बिहार में जहरीली शराब पीने से अपतब कितने ही लोगों की जान जा चुकी है लेकिन शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।