बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
17-Dec-2021 03:17 PM
PATNA : बिहार में शराबबंदी को लकर नीतीश सरकार काफी सख्त है. इसी क्रम में राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में अधिकारियों ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी है. बता दें पटना के मंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल ने शराबबंदी कानून के पालन के लिए एक गाइडलाइन जारी की है.
जहां पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल और आइजी संजय सिंह ने शराबबंदी कानून को लेकर एसएसपी, एसपी, एडीएम, एसडीएम सहित प्रशासन और पुलिस के अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें प्रमंडलीय आयुक्त ने होटल, बैंक्वेट हाल और रेस्टोरेंट आदि पर खास नजर रखने को कहा और साथ ही गड़बड़ी करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा जारी गाइडलाइन के अंतर्गत अब होटलों में शराब की सूचना देने के लिए जारी टोल फ्री नंबर 15545 और 18003456268 को डिस्प्ले करने का फैसला किया गया. ऐसा नहीं करने वालों के पर तुरन्त कार्रवाई की जाएगी. वहीँ इस गाइडलाइन का पालन सभी छोटे-बड़े होटलों और रेस्टोरेंट के लिए जरुरी है. इन नंबरों की जानकारी देने के लिए बड़े स्तर पर शहर में हर जगह होर्डिंग और बैनर भी लगाए जाएंगे.
साथ ही गाइडलाइन के तहत होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हाल में सीसीटीवी कैमरा भी लगाना अनिवार्य किया गया है. ऐसा इसलिए कि किसी घटना की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज के जरिए सबूत जुटाया जा सके. वहीं शराब के अवैध धंधे, उत्पादन, भंडारण, बिक्री और सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस के साथ उत्पाद विभाग की टीम भी एक्टिव रहेगी.