Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
13-Nov-2023 07:22 PM
By FIRST BIHAR
SIWAN: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए शराब माफिया और शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब माफिया चोरी छिपे अवैध कारोबार में लिप्त हैं तो वहीं शराब की बोतलों को देख शराब पीने वाले लोग बेकाबू हो जा रहे हैं। पिछले दिनों शराब लूट के कई मामले सामने आ चुके हैं।
ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां हादसे की शिकार हुई कार से लोगों ने जमकर शराब लूटा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कार से शराब लूटने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है।
बताया जा रहा है कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुंडा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह शराब लदी कार की टक्कर एक बस से हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे ही लोगों की नजर कार के भीतर रखी शराब की पेटियों पर पड़ी वे बेकाबू हो गए और लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितनी बोतलें लगी लेकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और कार सवार धंधेबाज को धर दबोचा। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने शराब लूट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस शराब लूटने वाले लोगों को तलाश कर रही है और गिरफ्त में आए शराब तस्कर से पूछताछ कर रही है।
शराबबंदी वाले बिहार में शराब की मची लूट: बस को टक्कर मारने के बाद शराब लदी कार से शराब की हुई लूट। देखते देखते ग्रामीणों ने लूट ली शराब की बोतलें। सिवान जिला के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव की घटना।#siwan pic.twitter.com/8UGPvDOwlZ
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) November 13, 2023