ब्रेकिंग न्यूज़

Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई

शराबबंदी वाले राज्य में जमकर हुई शराब की लूट! गाड़ी का शीशा तोड़कर दारू की बोतलें ले भागे लोग

30-Oct-2023 04:30 PM

By FIRST BIHAR

SIWAN: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद एक ओर जहां दूसरे राज्यों से शराब की खेप का बिहार पहुंचना जारी है तो वहीं दूसरी तरफ शराब के शौकीन लोग दारू की बोतल देखकर बेकाबू हो जा रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखी शराब की बोतलों को लूट लिया। जिसके हाथ जितनी बोतलें लगीं लोग ले भागे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, पूरा मामला महाराजगंज के सिकटिया बाजार की है। सारण के जनता बाजार से एक कार तेज रफ्तार से जा रही थी। कार की रफ्तार देखकर लोगों को शक हुआ कि कार ड्राइवर किसी को टक्कर मारने के बाद गाड़ी लेकर तेजी से भाग रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की लेकर ड्राइवर ने गाड़ी को ब्रेक नहीं लगाया।जैसे ही कार सिकटिया बाजार पहुंची वहां भीषण जाम लगा था। जिसके बाद ड्राइवर ने कार को वहीं खड़ा कर दिया और मौके से फरार हो गया।


आसपास के लोगों ने कार के अंदर झांक कर देखा तो उसके भीतर शराब के कार्टन देखकर दंग रह गए। इसी बीच वहां मौजूद शराबियों की लॉटरी लग गई और उनमें शराब को लूटने की होड़ मच गई। लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और जिसकी हाथ में जितनी बोतलें आईं लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम जबतक मौके पर पहुंची लोगों ने पूरी कार को खाली कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।