तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
16-Nov-2023 03:51 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार में शराब माफिया पुलिस और सरकार को मुंह चिढ़ा रहे हैं। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंचाई जा रही है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां छठ पूजा के लिए झालखंड से बिहार लाए जा रहे नारियल के बीच भारी मात्रा में शराब की खेप को पुलिस ने बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत 21 लाख रुपए बताई जा रही है। सिमुलतला थाना क्षेत्र में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
दरअसल, जमुई एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप बिहार पहुंचने वाली है। इस सूचना के बाद एसपी ने सिमुलतला थानाध्यक्ष को वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश पर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस टीम ने चंद्रमंडी-सिमुलतला मुख्य सड़क पर तिलौना मोड़ के पास एक पिकअप की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पिकअप वैन में नारियल के बीच 1314 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 21 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने शराब के साथ एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अजीत महतो धनबाद के बलियापुर का रहने वाला है। एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में संलिप्त लोगों के भी नाम सामने आए हैं जिसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।