पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
27-Nov-2019 08:13 PM
By Saurav Kumar
SITAMADHI: बिहार में शराब बंदी लागू किये हुए लगभग 4 साल हो गए है. ऐसे में पहले शराबी चोरी छुपे शराब पिया करते थे लेकिन अब सूबे में स्थिति ऐसी हो गई है कि शराबियों को अब ना तो शराब बंदी से कोई फर्क पड़ता है और ना ही प्रसाशन से. अब तो आलम यह हो गया है की शराबी शराब की बोतल को हाथ में लेकर सीधा मुख्यमंत्री को ही चुनौती दे रहा है.
दरअसल, सीतामढ़ी जिले से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जहां एक शराब तस्कर खुलेआम हाथ में शराब से भरी बोतल लिए सीधा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराब की तस्करी रोककर दिखने की चुनौती दे रहा है. युवक इस वीडियो में बाइक पर बैठा हुआ है और एक हाथ में बोतल लिए अपना नाम सुभाष कुमार बता रहा है. इस वीडियो में युवक अपने नाम के साथ-साथ अपना पता क्षेत्र संख्या 19, वार्ड नम्बर 4,अरन्हिया पंचायत का बता रहा है। पहले वीडियो में युवक नीतीश कुमार को चुनौती दे रहा है कि बिहार में शराबबंदी के बाबजूद भी चोरी छुपे शराब बेचना आम बात है अगर नीतीश सरकार के पास शराब की तस्करी रोकने की हिम्मत है तो पहले मुझे रोककर दिखाए. युवक ने ये भी कहा कि शराबबंदी के नाम पर बिहार में केवल सरकार की तरफ से मजाक किया गया है. हकीकत तो ये है कि 4 सालें से बिहार में शराब की तस्करी हो रही है. प्रसाशन केवल शराबबंदी का ढ़कोसला कर रहा है.
वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद शराब तस्कर ने आज अपना एक दूसरा वीडियो भी जारी किया है. नीतीश कुमार नशा मुक्ति पर पटना में जो भाषण दे रहे थे उसपर ये युवक कटाक्ष करते हुए दिखाई दे रहा है. शराब तस्कर का कहना है कि नीतीश बाबू अब शराबबंदी में फेल है. नशा मुक्ति पर केवल लंबी-लंबी बातें करते है. अगर हिम्मत है तो हमें पकड़कर दिखाएं.