किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
30-May-2022 02:51 PM
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय की है, जहां बीते दिन यानि रविवार की रात शराब की तस्करी कर रहे बाइक सवार दो तस्कर को खदेड़ रहे टाइगर मोबाइल के जवान की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिस हादसे में एक जवान गम्भीर रूप से घायल है। जिसका इलाज चल रहा है। यह घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दो तस्कर बाइक पर 2 कार्टन अवैध शराब की खेप की डिलीवरी करने के लिए जा रहे है।
दरअसल, सूचना के आधार पर दो बाइक से तीन टाइगर मोबाइल के जवान नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी स्थान के पास शराब तस्कर की पीछा कर रहे थे। कर्पूरी स्थान चौक से भागते-भगाते मुंगेरीगंज मोहल्ले में स्थित V2 मोल के पास तस्कर शराब की कार्टन फेंक कर फरार हो गए। वहीं काफी तेज रफ्तार से शराब तस्कर के बाइक का पीछा कर रहा तीन टाइगर मोबाइल के जवान की दो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस दुर्घटना में टाइगर मोबाइल के 3 जवान रवि कुमार, अभिषेक कुमार और अमन कुमार घायल हो गए। जबकि एक जवान अभिषेक कुमार को ज्यादा चोट आई है। जिनका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने दो कार्टन शराब को जब्त कर नगर थाना ले आई है।