ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

शराब पिलाने के बहाने पुलिस मुखबिर की गोली मारकर हत्या,इलाके में मची अफरा- तफरी

25-Oct-2023 06:59 AM

By First Bihar

ARWAL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अरवल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पुलिस मूखबिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, अरवल सीमा से सटे पटना जिले के इमामगंज बाजार में अपराधियों ने मंगलवार की रात 45 वर्षीय सुभाष पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। सुभाष इमामगंज पुलिस का चर्चित मुखबिर था। वह इमामगंज थाने में रहकर वर्षों से पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करता था। थाने से महज 100 मीटर दूर एक घर में अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी।


बताया जा रहा है कि, सुभाष को अपराधियों ने शराब पीने के बहाने बुलाया था। सुभाष का अपना घर भी इमामगंज बाजार में ही है। घटना की सूचना पर पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार इमामगंज पहुंचे। घटना को लेकर सुभाष के स्वजन काफी आक्रोशित थे। सुभाष की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।


उधर, इस मामले में डीएसपी प्रीतम कुमार ने कहा कि इमामगंज बाजार के सुशील कुमार के घर से सुभाष पासवान का शव बरामद किया गया है। शराब पीने के बहाने बुलाकर गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। सुशील कुमार शिक्षक बताया जाता है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जल्द ही कांड का खुलासा कर दिया जाएगा।