बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Feb-2020 03:21 PM
VAISHALI : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां बदमाशों ने एक महिला के साथ रेप किया है. दरिंदों ने होटल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. घटना सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात वैशाली जिले की है. जहां लाइन होटल में ले जाकर एक महिला के साथ बदमाशों ने रेप किया. बताया जा रहा है कि लिफ्ट देने के बहाने जबरदस्ती होटल के कमरे में ले जाकर बदमाशों ने उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने संबंधित पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति का इन्तजार कर रही थी. इस दौरान दो युवक उसे लिफ्ट देने के बहाने उठाकर ले कर गए. होटल में उसके साथ एक लड़के ने बलात्कार किया, जबकि दूसरे ने शख्स ने उसकी पिटाई भी की.
वारदात सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि महिला के बयान पर एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ भी कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है. महिला ने 30 हजार रुपये कैश छीनने का भी आरोप लगाया हैं.