ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप Bihar Crime News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप Bihar Assembly : तो क्या फिर रद्द होगी सुनील सिंह की सदस्यता ? सदन में हुई गाली-गलौज की घटना पर बोले मंत्री अशोक चौधरी - सभापति जल्द लेंगे एक्शन बिहार का गालीबाज दारोगा: युवक को गाली देते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश Bihar Assembly : ‘नीतीश कुमार कमजोर नेतृत्व दिख रहा है ...', बोले तेजस्वी यादव .... CM को डिमेंशिया नहीं हुआ है तो क्यों विदेश में करवाते हैं इलाज Success Story: पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर पर, बेटे ने रियल्स के दम पर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य; जानिए पूरी कहानी और कैसे बदली किस्मत BIHAR NEWS : मंत्री अशोक चौधरी और सुनील सिंह में भिडंत, गाली -गलौज तक पहुंच गई बात, सभापति ने विपक्ष को किया मार्शल आउट Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में फिर से उठा घोड़पड़ास का मामला, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में फिर से उठा घोड़पड़ास का मामला, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल बिहार विधान परिषद में दिखा अनोखा नजारा, समय होने के बाद अपनी सीट पर बैठे रहे विपक्षी सदस्य; लेकिन नहीं बजी बेल; जानिए वजह

शराब पीने से दो लोगों की मौत, कई बीमार

शराब पीने से दो लोगों की मौत, कई बीमार

19-Jul-2022 02:33 PM

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही शराब पीने की वजह से कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई है। शराब से मौत की खबर पर सुनते ही लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना देवरिया थानाक्षेत्र की है। 



मृतक की पहचान इंद्रजीत कुमार और दया साह के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की मौत शराब पीने के कारण हुई है। इसके अलावा कई लोगों की तबीयत खराब हो गई है। बिहार में जहां एक तरफ शराबबंदी कानून लागू है तो वहीं दो लोगों की शराब से मौत कानून की पोल खोलने के लिए काफी है। 



वहीं, आपको बता दें, रोहतास जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जहां एक पुलिस ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। मामला रोहतास जिले के काराकाट का है। काराकाट थाना क्षेत्र के भरत कस्बा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में नाले में गिरा पड़ा है। वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी कोई चौकीदार बताया जा रहा है, जिसकी पहचान दशरथ सिंह के रूप में की गई है। लोगों ने उसके वर्दी पर लगे नेम प्लेट से उसकी पहचान की है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सवाल उठता है कि एक पुलिसकर्मी जिस तरह से शराब पीकर नाले में पड़ा है, यह बिहार में शराबबंदी कानून की पोल खोलने के लिए काफी है।