ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

शराब पार्टी कर रहे मुखिया जी को पुलिस ने दबोचा, चुनाव जीतने की तमन्ना लिए चले गए जेल

18-Sep-2021 08:19 AM

SAMSTIPUR : पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवार तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल कर रहे हैं। एक तरफ जहां राज्य निर्वाचन आयोग साफ-सुथरे तरीके से चुनाव कराने के लिए प्रयासरत है तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव में शराब और पैसे का खेल भी शुरू हो गया है। मामला समस्तीपुर से सामने आया है जहां मुखिया जी ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए शराब पार्टी का आयोजन किया। हालांकि बात पुलिस तक पहुंच गई और अब मुखिया जी जीत की तमन्ना लिए जेल चले गए हैं। 


पूरा मामला समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना इलाके के कर्पूरीग्राम का है। कर्पूरी ग्राम के मौजूदा मुखिया संजीत पासवान की तरफ से शराब पार्टी का आयोजन किया गया। शराब पार्टी में कई लोगों को बुलाया गया था। मुखिया जी ने इस पार्टी में उन लोगों को बुलाया जो चुनाव में उन्हें मदद पहुंचा सकते थे। जमकर शराब परोसी गई और फिर पैसे भी बांटे गए लेकिन पुलिस को इस तरह पार्टी का वीडियो और फोटो मिल गया। पुलिस ने तत्काल वीडियो और फोटो में दिखने वाले लोगों की पहचान करवायी। जब इस बात की पुष्टि हो गई कि शराब पार्टी संजीत पासवान ने आयोजित की थी तो उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखिया संजीत पासवान के साथ-साथ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 


पुलिस ने मुखिया संजीत पासवान के साथ सोनू कुमार सिंह, मनोज कुमार साह और अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शराब पार्टी का आयोजन अपराधिक पृष्ठभूमि वाले चंदन कुमार के घर पर किया गया था। इस मामले में पुलिस को अभी चंदन की तलाश है जबकि वीडियो में नजर आने वाले पिंटू सिंह और धीरज कुमार भी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मुखिया जी शराब और पैसे के दम पर एक बार फिर चुनाव जीतना चाहते थे लेकिन उनकी यह आरजू धरी की धरी रह गई और शराब पार्टी के बाद वह हवालात की हवा खाने चले गए।