3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
18-Apr-2022 08:30 AM
NALANDA : बिहार में शराबबंदी के दावों की हकीकत क्या है, इसका अंदाजा हर दिन होने वाली घटनाओं से लगते रहता है। लेकिन अब तो शराब माफिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी मजबूत हो चुका है। शराब माफिया के दुस्साहस की खबर नालंदा से सामने आई है। नालंदा जिले के परवलपुर थाना इलाके के मानिकपुर गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम के ऊपर माफिया ने हमला किया है। इस दौरान पुलिस के ऊपर जमकर रोड़ेबाजी की गई है। इस पूरी घटना के दौरान थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल घटना को लेकर जो पूरी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रविवार की देर शाम पुलिस ने 10 लीटर शराब के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार शख्स मंटू यादव को जब पुलिस थाने लेकर जाने लगी तो ग्रामीणों ने पुलिस पर अचानक से हमला कर दिया। पुलिस के ऊपर रोड़े बरसाए गए और लाठी-डंडे से हमला किया गया।
नालंदा जिले में शराब माफिया इतना मजबूत हो चुका है कि उसने गांव–गांव में अपनी पैठ बना ली है, यही वजह है कि पुलिस भी इसके सामने टिक नहीं पाती। शराब माफिया के हमले में थानाध्यक्ष रमन कुमार वशिष्ठ के साथ-साथ संतोष कुमार, वैद्यनाथ राम, सीके सिंह, विजेंद्र दास, गोरे लाल यादव, विजय यादव, अरविंद सिंह और उमेश प्रसाद भी घायल हो गए। इनमें से संतोष कुमार और बैजनाथ राम की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।