ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी और दारोगा समेत कई पुलिसवाले घायल

25-Jun-2020 06:40 AM

GAYA : गया में पुलिस टीम पर हमला हुआ है इस हमले में डीएसपी और दरोगा समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हैं। अवैध शराब निर्माण की जानकारी मिलने के बाद छापेमारी करने गई मुफस्सिल थाना पुलिस पर शराब माफिया ने हमला किया है। इस हमले में पुलिस के सामने महिलाओं को आगे करते हुए लाठी-डंडे बरसाए गए हैं। माफिया की तरफ से रोड़ेबाजी भी की गई है। पुलिस टीम पर हमला इतना जबरदस्त था कि 2 किलोमीटर तक इन लोगों ने पुलिस को खदेड़ कर पीटा है।


पुलिस टीम पर हुए हमले में एसआई पवन कुमार मिश्रा, महिला पुलिसकर्मी सपना कुमारी, सैप के जवान सुरेंद्र सिन्हा और सिपाही रवि कुमार को गंभीर रूप से चोट लगी है। इन सभी का इलाज चल रहा है। इस हमले में ट्रेनी डीएसपी सियाराम यादव भी घायल हुए हैं। दरअसल पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि एक इलाके में अवैध तरीके से शराब का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस की टीम जब छापेमारी करने पहुंची तो वहां शराब माफिया ने उन पर हमला कर दिया 200 की संख्या में लोगों ने पुलिस को घेर लिया और फिर जमकर पिटाई की। किसी तरह जान बचाकर पुलिस की टीम वहां से निकल भागी। 


बताया जा रहा है कि शराब के खिलाफ कार्रवाई करने निकली पुलिस टीम की तैयारी भी पुख्ता नहीं थी। अगर उनकी संख्या ज्यादा होती और वह पूरी तैयारी के साथ जाते तो यह हादसा नहीं होता। फिलहाल गया पुलिस अब इस मामले में दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने की तैयारी में है। बिहार में आए दिन शराब माफिया पुलिस को निशाना बना रहा है। कई दिनों से यह खबरें आती रहती हैं कि शराब के खिलाफ एक्शन लेने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है।