BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
17-Feb-2020 07:20 AM
By Chandan Kumar
SIWAN: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बावजूद इसके शराब पीने और शराब के धंधे की ख़बरें आए दिन आती हैं. आम लोगों की तो छोड़िए खाकी वर्दी वाले पुलिसवालें ही जब शराबबंदी की धज्जियां उड़ाते पकड़े जाते हैं, तो आप क्या कहेंगे. शराबबंदी कानून लागू करने वाली सुशासन 'राज' की पुलिस खुद दारू के नशे में झूम रही है.
ताज़ा मामला है बिहार के सीवान जिले का, जहां शराब के नशे में टल्ली होकर झूम रहा एक ASI अरेस्ट हुआ है. दारू के नशे में धुत्त महादेवा ओपी थाना के एएसआई लालबाबू मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शराबी दारोगा को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मिययों के पसीने छूट गये. पुलिसकर्मियों ने बताया कि शराबी दारोगा को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
सूत्रों के मुताबिक एसपी अभिनव कुमार को किसी ने गुप्त सूचना दी थी कि शराब के नशे में दारोगा लालबाबू मांझी कानून की धज्जियां उड़ा रहा है. जिसके बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराबी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके सर्विस रिवॉल्वर को भी जब्त कर लिया है. सदर अस्पताल में मेडिकल जांच में दारोगा में 100% अल्कोहल पाया गया है.