ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

शराब के नशे में पकड़ी गई हाईप्रोफाइल लड़की, पुलिस से बोली.. बड़े-बड़े नेताओं के पास शारीरिक संबंध बनाने के लिए मुझे भेजा जाता है

10-Jul-2021 04:05 PM

By Vyom Dipansh

NALANDA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों से लगातार शराब तस्करी और दारू की बिक्री की घटनाएं सामने आती रहती हैं. ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले से सामने आया है, जिसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे. नालंदा पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल गर्ल को शराब के नशे में अरेस्ट किया है. गिरफ्तार महिला ने बड़े-बड़े नेताओं के साथ शारीरिक संबंध होने की बात कही है.


घटना नालंदा जिले के बिहार थाना इलाके की है. अंबेर चौक से शराब के नशे में धुत एक हाईप्रोफाइल लड़की को पुलिस ने अरेस्ट किया है. गिरफ्तार महिला खुद को बिहारशरीफ के एक चर्चित शख्स राकेश के साथ रिलेशन होने की बात कह रही है. महिला का कहना है कि उसे बड़े-बड़े नेताओं के पास शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजा जाता है. इलाके में उसकी तूती बोलती है. एक समय ऐसा था कि जब वह राकेश के साथ थी तो कोई उसे नजर उठाकर भी नहीं देखता था. लेकिन आज उसे कोई भी लड़का शराब पीला देता है. उसे गुटखा खिला देता है. लड़की का कहना है कि वह मूल रूप से पटना की रहने वाली है.


नालंदा के सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि शुक्रवार की रात बिहार थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सूचना मिली थी कि अंबेर चौक पर एक युवती शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा कर रही है. पुलिस मौके पर पहुंची और नशे की हालत में इस लड़की को पकड़ कर थाने ले आई. फिर उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां शराब पीने की पुष्टि के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.


डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी गिरफ्तार युवती की प्रोफाइल की जांच कर रहे हैं. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि आखिरकार किन-किन लोगों के साथ इस लड़की का कनेक्शन है. बताया जा रहा है कि पिछले साल भी यही लड़की श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से शराब के नशे में गिरफ्तार की गई थी.