ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / news / शराब के नशे में धुत एमडीएम अकाउंटेंट गिरफ्तार, पुलिस की गाड़ी में मारी...

शराब के नशे में धुत एमडीएम अकाउंटेंट गिरफ्तार, पुलिस की गाड़ी में मारी थी टक्कर

03-Jan-2021 02:32 PM

MUNGER : बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां अब खुद सरकारी कर्मी भी उड़ाते नजर आने लगे हैं. ताजा मामला मुंगेर जिले के खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग के कच्ची मोड़ के पास का है जहां शराब के नशे में धुत जिले के एमडीएम अकाउंटेंट ने अपनी गाड़ी से पेट्रोलिंग पर निकली खड़गपुर पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. 


बताया जा रहा है कि जिला मध्याह्न भोजन विभाग के अकाउंटेंट मंजीत कुमार अपनी गाड़ी से पिकनिक मनाकर घर लौट रहे थे तभी कच्ची मोड़ के पास सामने से आ रही खड़गपुर पुलिस के गश्ती वाहन में एमडीएम के अकाउंटेंट की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें खड़गपुर पुलिस का गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. जिसके बाद वाहन पर सवार पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई. 


बाद में जब पुलिसकर्मियों ने ठोकर मारने वाले ड्राइवर समेत शराब के नशे में धुत एमडीएम अकाउंटेंट मंजीत कुमार को उसी वक्त खड़गपुर पुलिस ने धर दबोचा. जांच में मंजीत कुमार शराब के नशे में धुत पाए गए. पुलिस ने ड्राइवर और मंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.