Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
12-Jan-2021 11:07 AM
KAIMUR : कैमूर जिले की मोहनिया पुलिस ने शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने वाले यूपी के ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान मुगलसराय से रजरप्पा दर्शन करने के लिए जा रहे थे और शराब के नशे में धुत होकर उन्होंने टोल प्लाजा पर खूब हंगामा मचाया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है.
बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने की वजह से यह कार्रवाई की गई है. ग्राम प्रधान के मेडिकल जांच में भी शराब की पुष्टि हो चुकी है जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है. हालांकि मामले पर ग्राम प्रधान ने कहा कि वह पहली बार बिहार आये हैं. उन्हें रजरप्पा जाना था, अपनी गाड़ी से अपने एक सहयोगी के साथ रजरप्पा के लिए निकले थे, तो पुलिस ने टोल प्लाजा के पास उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
इधर मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिली थी. जब मोहनिया पुलिस पहुंची तो कार सवार दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. दोनों शराब के नशे में पाए गए. हालांकि गाड़ी से कोई शराब की बोतल बरामद नहीं की गई है. दोनों को जेल भेजा जा रहा है. गिरफ्तार एक व्यक्ति यूपी के मुगलसराय का ग्राम प्रधान है.