ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / शराब कांड पर मुख्यमंत्री का बयान शर्मनाक, नित्यानंद राय बोले- असफलता से हताश...

शराब कांड पर मुख्यमंत्री का बयान शर्मनाक, नित्यानंद राय बोले- असफलता से हताश हो गए हैं नीतीश

15-Dec-2022 07:40 PM

PATNA: छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों की गूंज देश की राजधान दिल्ली तक पहुंच चुकी है। 40 से अधिक लोगों की मौत को लेकर बीजेपी ने बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच सीएम नीतीश ने यह कहकर सियासत को गरमा दिया कि जो पिएगा, वह मरेगा। इस बयान पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। नित्यानंद राय ने कहा है कि नीतीश कुमार अपना आपा खो बैठे हैं और हर तरफ से मिल रही असफलता के कारण हताश हो गए हैं।


नित्यानंद राय ने कहा है कि 40 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री का यह कहना कि जो पिएगा वो मरेगा, बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की क्या बिहार सरकार का हर मुद्दा फेल हो चुका है। बिहार की पुलिस और प्रशासन के लोग शराब के धंधे में लगा हुआ है। जिस प्रकार कोई व्यक्ति असफल होने पर दूसरों को दोषी ठहराता है और अपना आपा खो देता है, ठीक उसी तरह का आचरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। बिहार में जहरीली शराब से लगातार मौतें हो रही हैं और लॉ एंड ऑर्डर चौपट हो चुका है।


नीतीश कुमार के यह कहने पर कि देश के दूसरे राज्यों में भी जहीरील शराब से मौत हुई हैं। इसको केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने सीरे से खारीज कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब से अबतक कितने ही लोगों की मौत हो चुकी है। छपरा में हुई लोगों की मौत से सरकार पल्ला झाड़ रही है लेकिन बीजेपी चाहती है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लेकिन प्रदेश के सीएम मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताने के बजाए कह रहे हैं कि जो पिएगा वो मरेगा ही, यह बेहद ही शर्मनाक बयान है।