ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, आप सासंद के करीबियों के...

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, आप सासंद के करीबियों के 6 ठिकानों पर रेड

24-May-2023 01:04 PM

By First Bihar

DELHI : दिल्ली में शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने आप सांसद संजय सिंह के दो सहयोगियों के ठिकानों समेत 6 जगहों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी बिट्ठल भाई पटेल हाउस में की गयी है। इसके साथ ही ईडी की टीम ने अमित अरोड़ा के करीबियों के यहां भी रेड मारी है। 


दरअसल,  ईडी की टीम शराब घोटाले को लेकर गहन जांच-पड़ताल कर रही है। अब इसी के तहत कुछ अहम जानकारी सामने आने के उपरांत यह कार्रवाई की गयी है।  शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी के तरफ से आधा दर्जन इकाइयों पर यह छापेमारी की गई है। कहा जा रहा है कि इस केस में शामिल कुछ आरोपियों से पूछताछ के बाद यह एक्शन लिया गया है। 



वहीं, ईडी की इस कार्रवाई का दावा करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने अपना एक वीडियो शेयर किया। संजय सिंह ने बताया कि आज सुबह मुझे जानकारी मिली है कि मेरे सहयोगियों में अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घर ईडी ने छापा मारा है। यह एक तरह का दादागिरी है। संजय सिंह ने कहा कि मैंने ईडी की दादागिरी और तानाशाही को पूरे देश के सामने उजागर कर दिया है। मैंने यह सच बताया कि किस तरह ईडी अपनी ताकत का इस्तेमाल कर शराब घोटाले में लोगों को फंसाने की कोशिश कर रही है।


इसके आगे उन्होंने कहा कि,  जब उन्हें मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला, उनलोगों ने मुझसे गलती मानी तो अब मेरे सहयोगियों के घर छापेमारी कर रही है। आज सुबह पता चला कि मेरे साथियों के घर पर छापेमारी की गई है। मैं ईडी को बताना चाहता हूं कि किसी भी तरीके का कोई भी हथियार अपना लो मैं तुम्हारे सामने नहीं झुकूंगा। हम पूरे देश के सामने यह उजागर कर के रहेंगे कि किस तरह ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। भले ही हमें इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक क्यों ना जाना पड़े। लेकिन हम इस तानाशाही और दादागिरी को उजागर कर के रहेंगे।


आपको बताते चलें कि, आप के कई बड़े नेताओं पर शराब घोटाले, बस घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे कई संगीन आरोप लग चुके हैं। इतना ही नहीं पार्टी के बड़े नेता और सरकार में मंत्री रहे दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी आबकारी नीति घोटाले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी जेल में बंद हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी इन सभी घोटालों और आरोपों से इनकार करती रही है।