Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
29-Sep-2023 05:30 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंच रही है। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। शराब को सेरेलेक और कोल्ड कॉफी के बीच कंटेनर में बने तहखाने में छिपाकर लाया गया था लेकिन पुलिस ने शराब माफिया के मनसूबों पर पानी फेर दिया। वासुदेवपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
दरअसल, मुंगेर पुलिस को सूचना मिली थी कि वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर में एक कंटेनर खड़ी हुई है और उससे शराब की डिलीवरी होने वाली है। इस सूचना के बाद मुंगेर पुलिस की स्पेशल सेल और वासुदेवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। इस दौरान ड्राइवर की सीट के उपर एक बड़ा तहखाना बना हुआ पाया गया, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब के कार्टन पाए गए। पुलिस ने मौके से दो लोगों सौरव और विक्की को गिरफ्तार किया है जबकि कंटेनर का ड्राइवर भागने में सफल रहा।
इस मामले में एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि पुलिस को शराब की डिलीवरी होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने कंटेनर को जब्त करते हुए उसमें से 1096 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। हरियाणा से शराब की खेप बिहार पहुंची थी जिसकी शेरपुर में डिलीवरी होनी थी। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।