मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
16-Jul-2024 03:27 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: बिहार में शराबबंदी के बाद दूसरे नशीले पदार्थों का चलन बढ़ गया है। नशा करने के आदि हो चुके लोग नशे के लिए अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने लगे हैं और मौत के शिकार भी हो रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां ड्रग्स की ओवर डोज ने एक युवक की जान ले ली।
दरअसल, शराबबंदी के बाद नालंदा में युवा पीढ़ी ड्रग्स के दलदल में फंसते जा रहे है। जिले में कई मां और पिता ने अपने जवान बेटे के कांधा दे चुके हैं बावजूद इसके ड्रग्स के कारोबार का धंधा फल फूल रहा है। पुलिस कई लोगों को ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन इस धंधे के शामिल लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।
दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय में ड्रग्स के इंजेक्शन लेने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक देवी सराय मोहल्ला निवासी टुनटुन पासवान के 22 वर्षीय बेटा गौरव कुमार था। मृतक के भाई और पिता का आरोप है कि देवी सराय मोहल्ला के कुछ लड़कों द्वारा गौरव को ले जाकर ड्रग्स का इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके बाद वह वेहोश हो गया और उसकी जान चली गई।