ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

शराबबंदी वाले राज्य में 40 लाख की शराब जब्त, हरियाणा से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

20-Aug-2023 07:01 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। पुलिस शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है बावजूद इसके इस अवैध धंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है।


दरअसल, मोतिहारी पुलिस को शराब की बड़ी खेप बिहार पहुंचने की जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर चकिया डीएसपी के नेतृत्व में मेहसी थाने की पुलिस ने एनएच 28 पर वाहनों की सघन जांच शुरू की थी। जांच के दौरान जब पुलिस ने एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली तो ट्रक के भीतर शराब की कार्टन देख पुलिसकर्मी दंग रह गए। ट्रक पर हरियाणा निर्मित ब्रांड के करीब 40 लाख रुपये की शराब लदी हुई थी।


पुलिस ने ट्रक से 295 कार्टन विदेशी शराब को जब्त करने के साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में एक मोतिहारी का जबकि दो राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीनों तस्करों की पहचान सोनू कुमार, सत्यपाल कुमार और गणपत सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस तीनों तस्करों से कड़ी पूछताछ में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की डिलीवरी कहां होने वाली थी।