राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत
16-Aug-2022 10:25 AM
PATNA : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। 11.30 बजे से समारोह शुरू हो जाएगा, जिसको लेकर विधायकों का राजभवन में जुटान शुरू होने वाला है। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए समर्थक पहुंचने लगे हैं। बता दें, शपथ ग्रहण समारोह के लिए पास दिया गया है, जिसके बिना किसी को एंट्री नहीं मिलेगी।
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतज़ाम किया गया है। समारोह में पहुंचने वालों की गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है फिर अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। फिलहाल किसी भी पार्टी के विधायक या विधान पार्षद राज भवन नहीं पहुंचे हैं। आपको बता दें, 10:30 बजे सभी विधायकों और विधान पार्षदों को पहुंचने का समय मिला है, जिसके बाद 11.30 बजे से समारोह शुरू हो जाएगा।
आपको बता दें, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर समर्थकों में गज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है। वे अपने-अपने विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 10:30 बजे सभी विधायकों और विधान पार्षदों को पहुंचने का समय दिया गया है।