Airport News : बिहार में बनेगा ईस्टर्न इंडिया का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, इतने करोड़ रुपए की मिली मंजूरी Purnia road accident : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से पहले पिता-पुत्र समेत तीन की मौत; गांव में पसरा मातम NEET student death case : NEET छात्रा मौत मामला: CBI पहुंची जहानाबाद, परिजनों से पूछताछ तेज Patna firing incident : पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, चाय पीने पहुंचे दो युवकों पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत का माहौल Patna Metro Corridor : इस महीने से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानें कब होगा उद्घाटन Aadhaar New App : अब एक फोन से होगा पूरे परिवार का आधार कंट्रोल, जानिए क्या है नई सुविधा; इस तरह आप भी ले सकते हैं लाभ JEEViKA Women Scheme : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लेने हैं ₹2 लाख की सहायता तो पूरी करनी होंगी ये शर्तें, देखें पूरा लिस्ट Bihar Yojana 2026 : बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपए, जान लीजिए तारीख; इन्हें होगा फायदा Bihar road accident news : : नशे में एंबुलेंस चालक ने महिला को कुचला, मौत से आक्रोश NEET student case : “ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे...”, नीट छात्रा के परिजनों को धमकी भरा पर्चा मिलने से बढ़ी दहशत, जांच तेज
25-Jul-2024 05:41 PM
By First Bihar
PATNA: सीएम नीतीश ने बुधवार को विधानसभा में आरजेडी की महिला विधायक को सदन में टोकते हुए महिलाओं पर टिप्पणी कर दी थी। सीएम के बयान के बाद बिहार में सियासी घमासान छिड़ गया है और विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश में जुट गई है। इसी बीच शांभवी चौधरी मुख्यमंत्री के समर्थन में उतर गई हैं।
दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सदन में बोल रहे थे, तो विपक्ष के सदस्य हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान आरजेडी विधायक रेखा देवी ने मुख्यमंत्री को टोका, जिसके बाद नीतीश कुमार हत्थे से उखड़ गए थे और कहा था कि चुप रहो तुम कुछ जानती हो? पहले महिला को बोलने दिया जाता था, हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया।
सीएम के बयान को मुद्दा बनाकर आरजेडी और विपक्ष के अन्य दल विधानमंडल के दोनों सदनों में सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच सीएम नीतीश के समर्थन में समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी उतर गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का असली मतलब समझाया है।
शांभवी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने यह कहा था कि महिलाएं आज जो सदन में बोल रही हैं, वह अधिकार हमने उन्हें दिया है। महिलाएं जो हाय-हाय कर रही थीं, उसपर वह कह रहे थे कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं, आपको अधिकार तो हमने ही दिया है। शांभवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सशक्त बनाने का काम किया है।