ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / सुशांत सिंह राजपूत मामला: शक्ति सिंह गोहिल ने की महाराष्ट्र के CM, गृहमंत्री...

सुशांत सिंह राजपूत मामला: शक्ति सिंह गोहिल ने की महाराष्ट्र के CM, गृहमंत्री से बात, सुशांत के नाम पर पटना में हॉस्पिटल खोलने की मांग

29-Jul-2020 05:07 PM

PATNA : सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में अब कांग्रेस भी मैदान में उतरी है. वाकये के डेढ महीने बाद जब बिहार पुलिस एक्शन में आयी तो कांग्रेस के बिहार प्रभारी भी हरकत में आये. कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से बात की है.

गोहिल का दावा-दोषियों को सजा मिलेगी

शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट कर कहा है कि उनकी महाराष्ट्र सरकार से बात हुई है. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है

“सुशांत सिंह राजपूत केस में महाराष्ट्र CM, गृहमंत्री से बात की,उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच होगी और दोषी को सज़ा भी मिलेगी. बिहार की जेडीयू-बीजेपी सरकार से बिहार कांग्रेस की मांग है कि सुशांत सिंह राजपूत की याद में पटना में अस्पताल बनाया जाए.”

सवाल ये उठ रहा है कि पिछले डेढ़ महीने से कांग्रेस कहां थी. महाराष्ट्र की सरकार में कांग्रेस साझीदार है. लेकिन डेढ महीने में कांग्रेस के किसी नेता को अपने गठबंधन की सरकार से बात कर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की कोशिश करने की जरूरत महसूस नहीं हुई.