ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट

गोहिल के इस्तीफे से कांग्रेस की फजीहत, RJD ने मजबूरी का कदम बताया.. विरोधियों ने कसा तंज

गोहिल के इस्तीफे से कांग्रेस की फजीहत, RJD ने मजबूरी का कदम बताया.. विरोधियों ने कसा तंज

05-Jan-2021 12:27 PM

PATNA: बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के पद से मुक्त करने के आग्रह पर जमकर फजीहत होने लगी है. महागठबंधन के साथी ही उनके पर निशाना साध रहे हैं. आरजेडी के सीनियर नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि इस्तीफे की पेशकश करना शक्ति सिंह गोहिल की मजबूरी है. वह कोई शौक से नहीं देना चाहते हैं. विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद सिर्फ 19 सीटों पर जीत दर्ज कराया. 

जेडीयू ने कहा-पार्टी में गुटबंदी

जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि शक्ति सिंह गोहिल बिहार में कांग्रेस के बुरी तरह से हार के बाद मुक्ति चाहते हैं. इसलिए ही वह प्रभारी पद से हटना चाहते हैं. बिहार में कांग्रेस को कोई जनाधार नहीं है. कांग्रेस में सिर्फ गुटबंदी है, वही भी चरम पर है. समस्या को दूसरे तरफ मोड़ने की उनकी एक कवायद है. उनको पता है कि कांग्रेस का कोई जानाधार नहीं है और पार्टी का हार का ठिकरा भी उनके ही सिर पर फोड़ा जाएगा. इसलिए वह पहले से बहाना बना रहे हैं. 


गोहिल ने बताया निजी कारण

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने एक बार फिर कांग्रेस आलाकामन से गुजारिश की है कि उनको बिहार के प्रभार से मुक्त कर दिया जाए.  इसके बदले उनको कोई दूसरी जिम्मेवारी दी जाए. शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि ‘’ निजी कारणों से मैंने कांग्रेस आलाकमान से गुज़ारिश कि है की मुझे लाइट जिम्मेवारी दी जाए और बिहार के प्रभार से मुक्त किया जाए.’’


हार पर उठ रहा सवाल

बिहार में कांग्रेस ने महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था, कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन वह 19 सीटों पर ही जीत दर्ज करा पाई. लोकसभा उप चुनाव में भी वाल्मीकिनगर से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा था वहां भी उम्मीदवार की बुरी तरह से हार हो गई. इसको लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाया था और कहा था कि जिम्मेवार लोगों  को राहुल गांधी से सबक लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए. लेकिन बिहार के किसी भी नेता ने अब तक हार की जिम्मेवारी लेते हुए अपना पद नहीं छोड़ा है. ऐसे में सिर्फ शक्ति सिंह गोहिल ही आगे आकर बिहार प्रभारी का पद छोड़ने की गुजारिश की है.