Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
04-Oct-2024 04:21 PM
By First Bihar
SHEIKHPURA: इस वक्त की बड़ी खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। शुक्रवार को चकंदरा पहाड़ में पत्थर उत्खनन के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे ने पहाड़ के नीचे काम कर रहे तीन कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। पहाड़ गिरने से पत्थर के नीचे कई वाहन भी दब गए हैं। कई और लोगों के मलबे मे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मलबा हटकर उसके नीचे दबे वाहनों तथा संभावित कामगारों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि नटराज कंट्रक्शन द्वारा चकंदरा पहाड़ में पत्थर खनन का कार्य किया जा रहा है। हादसे के बाद खनन एजेंसी के मुंशी और मैनेजर समेत सभी कर्मी मौके से फरार हो गए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पहाड़ गिरने से बने हजारों टन पत्थर के मलबे को हटाने के लिए एजेंसी को कहा गया है ताकि उसमें कोई दबा हुआ हो तो उसका पता चल सके।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे पत्थर खनन के लिए नीचे जाकर एक पोकलेन काम कर रहा था तथा पत्थर लोड करने के लिए दो हाइवा लगे थे, तभी ऊपर से पहाड़ का बहुत बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में दोनों हाइवा और पोकलेन आ गए। पत्थर खनन का कार्य पहाड़ की समान्य सतह से 100 फिट नीचे चल रहा था और पहाड़ का मलबा सतह की 50 फीट ऊंचाई से गिरा। स्थानीय लोगों ने मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका जताई है।
रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार