ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / शैवाल गुप्ता के परिजनों से CM नीतीश ने की मुलाकात, कहा- उनकी कमी...

शैवाल गुप्ता के परिजनों से CM नीतीश ने की मुलाकात, कहा- उनकी कमी हमेशा खलेगी

29-Jan-2021 10:20 AM

PATNA: बिहार के बड़े अर्थशास्त्री, समाज विज्ञानी और एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट (आद्री) के संस्थापक डॉ शैवाल गुप्ता के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है. उनके परिजनों से जाकर सीएम ने मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने कहा कि वह पहले से बीमार थे. उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वह बीमार रहने के बाद भी काम करते रहते थे. 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनको खास काम भी दिया गया था. वह इकोनॉमिक सर्वे का काम कर रहे थे. उसको सदन में रखा जाता था. उनको सभी चीजों की जानकारी होती थी. बिहार के विकास के लिए उनका आइडिया बहुत बेहतर होता था. उनसे लंबे समय से संबंध था. तबीयत खराब होने के बाद भी वह काफी काम करते थे. 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कल उनको जानकारी मिली की उनकी तबीयत अधिक खराब है. हमने डॉक्टरों से बात भी किया था. बाद में पता चला कि उनका निधन हो गया है. उनका आर्थिक सर्वे का रिपोर्ट तैयार है. उनके चलने जाने से काफी दुख है. हर क्षेत्र के बारे में उनको आइडिया होता था. विदेश में क्या हो रहा है उनके बारे में भी वह बताते थे. वह विकास को लेकर आर्टिकल भी लिखते थे. वह विद्वान व्यक्ति थे. उनकी कमी की भरपाई नहीं हो सकता है. बता दें कि शैवाल गुप्ता का कल निधन हो गया था. आज उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा.