ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / शाहरुख खान ने नए वर्ष की शुभकामनाओं के साथ अपने फैंस को दिया...

शाहरुख खान ने नए वर्ष की शुभकामनाओं के साथ अपने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, स्पेशल वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

02-Jan-2021 04:44 PM

DESK : नए साल की शुरुआत हो चुकी है और तमाम बड़े सितारें अपने फैंस को नए वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी बीच शाहरुख खान ने भी अपने फैंस को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और साथ ही एक नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. अपने इस वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को हिंट दिया है कि वह बड़े पर्दे पर इस साल नजर आएंगे. आपको बता दें कि वैसे तो शाहरुख खान ने एक दिन लेट अपने फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं दी है, पर उनके फैंस के लिए उनके द्वारा पोस्ट की गई वीडियो ही काफी है. अपने वीडियो में शाहरुख़ ने बताया कि उनकी टीम उनके साथ नहीं है और वह खुद ही सबकुछ कर रहे हैं. 


वापसी को तैयार हैं शाहरुख

पोस्ट किये गए वीडियो में शाहरुख खान नाईट सूट पहने बैठे हैं. उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि साल 2020 सभी के लिए बुरा रहा. मैं मानता हूं कि जब कोई अपनी जिंदगी में बहुत नीचे गिर जाता है तो उसके पास एक ही रास्ता होता है और वो है ऊपर उठना. मैं दुआ करता हूं कि 2021 सभी के लिए बढ़िया रहे.  


वीडियो में शाहरुख खान मजाकिया अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं- मैं अपने फैन्स से कहना चाहता हूं कि मुझे लम्बे-लम्बे न्यू ईयर मेसेज ना भेजें. बस हैप्पी न्यू ईयर लिख दें, मैं उसमें खुश हूं. जाते हुए शाहरुख ने कहा कि मैंने इस वीडियो को खुद बनाया है क्योंकि मेरी टीम यहां नहीं है. आप सभी को प्यार और मैं आपसे 2021 में बड़े पर्दे पर मिलूंगा. 


आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख़ खान की एक फोटो काफी वायरल हुई थी जिसने लोगों के बीच काफी तारीफे भी बटोरी थी. दरअसल उस फोटो में शाहरुख़ खान काफी अलग अंदाज़ में दिख रहे थे और लोगों का ऐसा मानना था कि ये लुक उनकी नई मूवी 'पठान' को लेकर है. खबरों की मानें तो शाहरुख खान, यशराज की फिल्म 'पठान' में काम कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. शाहरुख खान को यशराज के ऑफिस में जाते और वहां से आते जरूर देखा गया है. ऐसे में 2021 में शाहरुख खान क्या कमाल करेंगे ये देखने वाली बात है.