घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
03-Oct-2021 11:23 AM
DESK : बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो यानी एनसीबी ने हिरासत में ले लिया है. शनिवार की रात मुंबई में एक पार्टी में शामिल होने के कारण आर्यन खान को हिरासत में लिया गया है.
बीती रात मुंबई में एक क्रूज पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की थी. इस छापेमारी में आर्यन खान समेत अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं और उनके ब्लड सैंपल की जांच भी कराई गई है. एक अंग्रेजी दैनिक के रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन खान समेत जिन अन्य लोगों को पुलिस ने क्रूज से पकड़ा है उन सभी को फिलहाल हिरासत में रखा गया है. आर्यन खान के साथ अभिनेता अरबाज सेठ मर्चेंट भी एनसीबी की हिरासत में है.
दरअसल एनसीबी को यह जानकारी मिली थी कि मुंबई से गोवा जा रही एक क्रूज में ड्रग्स पार्टी चल रही है. इसके बाद एनसीबी ने इस क्रूज़ पर छापेमारी की. छापेमारी के बाद बॉलीवुड समेत फैशन और बिजनेस इंडस्ट्री के कई लोग पाए गए. एनसीबी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से भी पूछताछ कर रही है. आर्यन शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं. उन्होंने अपनी स्कूल इन लंदन से पूरी की है. इसके बाद साउदर्न केलिफोर्निया में वह फिल्म मेंकिंग और राइटिंग में डिग्री ले चुके हैं.