25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
29-Dec-2024 07:53 PM
By First Bihar
PATNA: आचार्य किशोर कुणाल का निधन बिहार और पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। आचार्य किशोर कुणाल के रूप में मानवता और समाज की पूरी ईमानदारी और निष्ठा से सेवा करने वाला एक सच्चा बेटा दुनिया छोड़कर गया। महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे, पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल ने आजीवन निस्वार्थ भाव से बिहार और देश की सेवा की। धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक कार्यों में उन्होंने जो मिसाल कायम की है, वो अतुलनीय और अविस्मरणीय है। ये कहना है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का।
सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को पटना में आचार्य किशोर कुणाल के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और आचार्य किशोर कुणाल को श्रद्धांजलि दी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अद्वितीय व्यक्तित्व वाले आचार्य किशोर कुणाल बिहार के युवाओं के रोल मॉडल थे। एक आईपीएस अधिकारी के रुप में, महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य के रुप में या फिर महावीर कैंसर अस्पताल व महावीर वात्सल्य अस्पताल जैसे सामाजिक संस्थाओं के संस्थापक के रुप में...सभी पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कार्यशैली से हर किसी को मुरीद बनाया।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल ने अपना जीवन पूरी संतुष्टि से जीया और हर बिहारवासी को एक सबक देकर गए हैं कि एक जीवन में ही कितना कुछ किया जा सकता है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल की कमी सभी बिहार वासियों को हमेशा खलेगी। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। निर्धन, गरीब, बीमारों की सेवा के लिए उन्होंने जो कार्य किए हैं, उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
