महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
29-Sep-2020 03:24 PM
PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि जिस आरजेडी की सरकार ने 15 साल में नौकरी छिना और वह अब 10 लाख लोगों को पहली कैबिनेट में नौकरी देने की बात कर रहे हैं. इससे अच्छा मजाक और क्या हो सकता है.
बिना जमीन का नहीं देते हैं नौकरी
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जो नौकरी देने का वादा कर रहे हैं वह लोग तो बिना जमीन लिखें नौकरी भी नहीं देते हैं. नौकरी पाने के लिए लोगों की रजिस्ट्री ऑफिस में भी भीड़ लगेगी और नौकरी के बदले जमीन लिखना पड़ेगा. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में एनडीए ने काम किया है और आगे भी कर दिखाएंगे. बिहार के लोगों का नीतीश कुमार पर भरोसा है. आंकड़ों के आधार पर भी आकलन किया जाएगा तो फर्क साफ दिखता है. इस चुनाव में काम अधिकतर वर्चुअल है. पहले की अपेक्षा बिहार में एनडीए और मजबूत हुई है. जेडीयू के साथ जीतन राम मांझी का गठबंधन भी हुआ है.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तेजस्वी यादव पोस्टर से लालू प्रसाद को तो हटा ही दिए हैं. लेकिन तेजस्वी का बस चले तो लालू का लालटेन भी हटा देंगे. लालू के शासन काल में बिजली नहीं थी बच्चों को लालटेन की रोशनी में पढ़ना पड़ता था, लेकिन आज हर गांव में बिजली पहुंच गई है. शाहनवाज ने कहा कि बिहार में एनडीए और नीतीश कुमार भरोसे का नाम है. जनता का पीएम पर पूरा भरोसा है. जिस तरह से कोरोना संकट में बिहार सरकार ने काम किया और केंद्र सरकार ने लोगों के खाता में पैसा भेजा. अनाज मिला. उससे गरीबों का भरोसा सरकार पर बढ़ा है. जनता को लग रहा है कि उनकी चिंता करने वाली कोई सरकार है.