ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / शाहनवाज हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, SC ने FIR दर्ज करने...

शाहनवाज हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, SC ने FIR दर्ज करने पर लगाई रोक

22-Aug-2022 01:31 PM

DELHI : बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए शाहनवाज हुसैन ने अपील दायर की थी। शाहनवाज हुसैन की अपील पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल FIR दर्ज करने के आदेश पर रोक लगा दिया है।


बता दें कि शाहनवाज हुसैन पर साल 2018 में एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस के पास शिकायत की थी लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी। इसके बाद महिला ने दिल्ली कोर्ट में शिकायत की थी। दिल्ली की निचली अदालत ने शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने का आदेश दिया था। लोअर कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ शाहनवाज हुसैन दिल्ली हाईकोर्ट गये थे। 


दिल्ली उच्च न्यायालय ने बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को राहत देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दिल्ली पुलिस को तत्काल रेप का मुकदमा दर्ज करने और तीन महीने में जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल करने का भी आदेश दिया था। दिल्ली HC के आदेश को चुनौती देते हुए शाहनवाज हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की। जिसपर सोमवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शाहनवाज हुसैन को राहत देते हुए फिलहाल FIR पर रोक लगा दिया है।