ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी

शहजादे ने अडानी-अंबानी को गालियां देनी बंद कर दीं : कितना माल उठाया है? : पीएम मोदी ने कांग्रेस से किया सवाल

08-May-2024 01:15 PM

By First Bihar

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। तेलंगाना के करीमनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस से पूछा कि शहजादे (राहुल गांधी) ने अब अडानी और अंबानी को गाली देना बंद क्यों कर दिया है? ऐसा चुनाव के समय ही क्यों हुआ?


कांग्रेस को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने देखा होगा कि कांग्रेस के शहजादे पिछले पांच साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू करते थे। जब से उनका राफेल वाला मामला ग्राउंडेड हो गया, तभी से उन्होंने एक नई माला जपनी शुरू कर दी। पांच साल से एक ही माला जपते थे। पांच उद्योगपति, पांच उद्योगपति और फिर धीरे-धीरे कहने लगे अडानी-अंबानी लेकिन जब से चुनाव की घोषणा हुई है, उन्होंने अंबानी और अडानी को गाली देना बंद कर दिया है।


पीएम मोदी ने कहा कि शहजादे घोषित करें कि इस चुनाव में अंबानी और अडानी से उन्होंने कितना माल उठाया है। उन्होंने पूछा कि उन्होंने कालेधन के कितने बोरे भरकर रुपए मारे हैं? क्या टेम्पो भरकर कांग्रेस के लिए नोट पहुंचे हैं? क्या सौदा हुआ है? आपने रातों-रात अंबानी और अडानी को गाली देना बंद कर दिया। जरूर दाल में कुछ काला है। पांच साल तक गाली दी और रातों-रात गलियां देन बंद कर दिया। इसका मतलब है कि कोई न कोई चोरी का माल टेम्पो भर-भरकर आपने पाया है। देश को इसका जवाब देना होगा।