IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
18-Jan-2021 01:14 PM
DESK : बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही अपनी नए फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर आयेंगे. अपनी नई मूवी में शहीद कपूर जल्द ही शानदार क्रिकेटर बनने वाले हैं और फील्ड पर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे. दरअसल, उनकी फिल्म 'जर्सी' इस साल दिवाली पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और यह 5 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में आने वाली है.
इस बात कि जानकारी शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम के जरिये अपने फैन्स को दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की जहां वह क्रिकेट की वर्दी पहने हुए दिख रहे हैं. इसके अलावा फोटो में हेलमट के साथ उनके हाथ में बल्ला भी नजर आ रहा है.आपको बता दें कि शहीद ने अपने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस दिवाली 5 नवंबर 2021 को जर्सी रिलीज हो रही है. मानवीय शक्ति की विजय. एक ऐसी यात्रा जिस पर मुझे बहुत गर्व है. यह टीम के लिए है.'
जानकारी के मुताबिक़ शाहिद कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म इसी नाम की एक तेलुगू हिट की हिंदी रीमेक है. हिंदी संस्करण का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है, जिन्होंने 2019 के मूल फिल्म का भी निर्देशन किया था. इसके अलावा इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर बतौर एक्ट्रेस नजर आएँगी. इस फिल्म कि कहानी अर्जुन नाम के एक प्रतिभाशाली, लेकिन असफल क्रिकेटर के बारे में है, जो अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए अपने उम्र के तीसवें पड़ाव में वापसी करने और भारत के लिए खेलने का फैसला करता है.
इसके अलावा आपको बतादें कि शाहिद कपूर आखिरी बार 'कबीर सिंह' में नजर आए थे जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था और मूवी बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. "कबीर सिंह" भी एक तेलुगू फिल्म का रीमेक है जिसमे शहीद कपूर के अपोजिट कियारा आडवाणी थी.