ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / शहादत को सलाम: शहीद जवान अमिता बच्चन को दी गई सलामी, लोगों ने...

शहादत को सलाम: शहीद जवान अमिता बच्चन को दी गई सलामी, लोगों ने लगाए भारत माता जय के नारे

17-Oct-2023 12:30 PM

By First Bihar

MUNGER: वैशाली में बदमाशों से लोहा लेते शहीद हुए कांस्टेबल अमिता बच्चन का पार्थिव शरीर जैसे ही उसके पैतृक निवास मुंगेर के शामपुर स्थित भदौरा गांव पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया। लोगों ने भारत माता की जय और शाहीद जवान अमर रहे के नारे लगाए। शाहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों मौके पर मौजूद रहे। मुंगेर एसपी समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारियों ने शाहीद जवान को सलामी दी। शाहीद जवान अमिता बच्चन का अंतिम संस्कार भागलपुर के सुल्तानगंज गंगा घाट पर संपन्न किया जाएगा।


दरअसल, बीते सोमवार को वैशाली के सराय थाने में पदस्थापित सिपाही अमिता बच्चन बदमाशों के साथ मुठभेड़ में तीन गोलियां लगने से शहीद हो गए थे। मंगलवार को शहीद जवान का पार्थिव जैसे ही देर रात उसके पैतृक आवास भदौरा गांव पहुंचा, लोगों की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। परिजनों के साथ साथ पूरे गांव के लोगों की आंखें नम हो गई। घर के बाहर मैदान में शहीद जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।


मंगलवार की मुंगेर एसपी जगगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी डीएपी और कई थानों के पुलिस पदाधिकारी शाहीद जवान को सलामी देने पहुंचे। एसपी और अन्य पदाधिकारियों ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित की और मुंगेर पुलिस बैंड ने शहीद जवान को शोक सलामी दी। शाहिद जवान अमिता बच्चन किसान पिता गणेश सिंह के बड़े बेटे थे। 6 साल पहले मुंगेर की ही रहने वाली कोमल से उसकी शादी हुई थी। शहीद जवान अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं।