ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / शहीद होने पर अब पुलिसकर्मियों के परिवार को मिलेगा 25 लाख का ...

शहीद होने पर अब पुलिसकर्मियों के परिवार को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, अब तक मिलती थी इतनी रकम

24-Aug-2023 03:08 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार सरकार ने अब राज्य के पुलिसकर्मियों के शहीद होने पर उसके परिजनों को 25 लाख का मुआवजा देने का निर्णय लिया है। इससे पहले मुआवजे की राशि दो लाख रुपये थी। इसे लेकर सरकार के तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) विशाल शर्मा ने की है। 


दरअसल, बिहार के पुलिसकर्मियों को कार्य के दौरान उनके जीवन की क्षति होने पर उनके परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे पहले दो लाख रुपये दिए जाते थे। पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। राज्य में करीब 1 लाख 20 हजार पुलिसकर्मियों को इस लाभ से जोड़ा गया है।