ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

गोलीकांड का खुलासा: BJP नेता के बेटे और उसके दोस्त के बीच हुआ था विवाद, आपसी रंजिश को लेकर शहर के कई इलाकों में हुई थी फायरिंग

01-Jan-2024 09:45 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर शहर में पिछले दिनों घूम- घूमकर आधे दर्जन स्थानों पर फायरिंग करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य चार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बीजेपी नेता के बेटे और उसके दोस्त के बीच विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था।


मुंगेर एएसपी सह मुख्यालय डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के लेमन ट्री होटल के पास एवं अन्य जगहों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों से पूछताछ किया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक बाइक पर सवार दो शख्स और एक स्कूटी पर सवार तीन लोगों ने कस्तूरबा वाटर वर्क्स की तरफ से गोलीबारी करते हुए लेमन ट्री होटल के पास भी गोलीबारी की। इस घटना को लेकर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर निवासी रविभूषण गुप्ता उर्फ भोला गुप्ता ने लिखित आवेदन कोतवाली थाना में दिया।


एएसपी ने बताया कि भाजपा नेता भोला गुप्ता का बेटा अपने दोस्त शुभम कुमार, अभिषेक राज अन्य के साथ 30 दिसंबर की देर शाम जमालपुर में डोमिनोज में पिज्जा खाने गया था। जब सभी खाकर निकले तो वहां पर हुंजला एवं सनाउल्लाह कुछ लड़कियों के साथ अपने कार के पास खड़ा होकर लॉक खोलने का प्रयास कर रहा था। इसी पर अमन और उसके दोस्तों ने हुंजला और सनाउल्लाह से कहा कि रिमोट का लॉक बटन नहीं अनलॉक बटन दबाइये तभी कार का दरवाजा खुलेंगा।


इसपर दोनों को लगा कि लड़की देख कर वे लोग उसका मजाक उड़ा रहे है। इसी बात को लेकर दोनों के विवाद हुआ और मारपीट की घटना हुई थी। बताया गया कि मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौता को लेकर बातचीत हुई थी लेकिन बात नहीं बनी। इसी विवाद को लेकर लेमन ट्री होटल सहित शहर के अन्य हिस्सों में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी निषाद हासमी को गिरफ्तार किया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।