बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Nov-2019 05:02 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आज इशारों-इशारों में एक बड़ा बयान दिया हैं. शाहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र प्रकरण पर जारी सस्पेंस के बीच यह कहकर सबको चौंका दिया कि जिस तरह शनिवार की सुबह कुछ और शाम को कुछ और हुआ अब विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में कुछ और होने वाला है.
देखें विडियो :
हर हालत में सरकार देवेंद्र फडणवीस की ही बनेगी. क्योंकि अगर विपक्ष राजनीति करना जानता है तो हम उसके भी गुरु हैं. हमारे पास मोदी जी और अमित शाह जी है तो सब कुछ मुमकिन है.
शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस और शिवसेना की दोस्ती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब कांग्रेस जय भवानी और जय शिवानी के नारे लगाएगी. अभी से ही मुस्लिमों के दाढ़ी पर कांग्रेस को एतराज होने लगा है. एनआरसी पर शाहनवाज ने कहा कि जेडीयू औऱ बीजेपी के बीच कई मुद्दों पर अलग अलग राय भले हो. लेकिन पूरे देश में यह लागू होकर रहेगा.