ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / शहाबुद्दीन समर्थकों ने RJD की कब्र खोदने की धमकी दी तो बैकफुट पर...

शहाबुद्दीन समर्थकों ने RJD की कब्र खोदने की धमकी दी तो बैकफुट पर तेजस्वी: ताबड़तोड़ ट्वीट कर दी सफाई

03-May-2021 06:37 PM

PATNA : कभी RJD के सबसे आला नेताओं में शुमार किये जाने वाले शहाबुद्दीन की मौत के बाद जब उनके समर्थकों का गुस्सा भड़का तो लालू फैमिली बैकफुट पर आ गयी है. शहाबुद्दीन समर्थकों ने आज RJD की कब्र खोदने की धमकी दे दी. उसके बाद तेजस्वी ने ताबड़तोड़ ट्वीट कर सफाई दी है. तेजस्वी कह रहे हैं कि वे शहाबुद्दीन साहब को जन्नत में आला मकाम मिलने की दुआ कर रहे हैं.


शहाबुद्दीन समर्थकों का गुस्सा
गौरतलब है कि शनिवार को शहाबुद्दीन की मौत दिल्ली के एक अस्पताल में हो गयी थी. तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन को कोरोना हो गया था. उसके बाद उन्हें दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत को लेकर ढ़ेर सारे सवाल खड़े हुए. शहाबुद्दीन के परिजनों ने कहा कि उनकी RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. ऐसे में ये साबित हो गया कि कोरोना से मौत नहीं हुई. रिपोर्ट आने के बाद रविवार को शव को दफनाने से रोक दिया गया था.


उधर, शहाबुद्दीन की मौत के बाद उनके समर्थकों में आरजेडी को लेकर भारी गुस्सा है. शहाबुद्दीन के पैतृक गांव सिवान के प्रतापपुर में लोग आरजेडी को कोस रहे हैं. उधर सोशल मीडिया अकाउंट पर शहाबुद्दीन समर्थक आरजेडी की कब्र खोद देने की धमकी दे रहे हैं. उनका आरोप है कि शहाबुद्दीन की मौत के बाद आरजेडी नेतृत्व ने उनके परिजनों की कोई मदद नहीं की. उनके शव को पैतृक गांव लाना था लेकिन तेजस्वी या लालू प्रसाद यादव ने साथ नहीं दिया. दिल्ली से शहाबुद्दीन समर्थकों ने अस्पताल के बाहर से फेसबुक लाइव कर आरजेडी को सबक सिखा देने की खुली धमकी दी.



तेजस्वी की सफाई
शहाबुद्दीन की मौत के बाद उनके समर्थकों के आरोपों से घिरे तेजस्वी यादव ने तीन ट्वीट कर सफाई दी है. तेजस्वी ने कहा है कि आरजेडी शहाबुद्दीन के परिवार वालों के साथ मजबूती से खड़ी रही है औऱ आगे भी रहेगी. तेजस्वी कह रहे हैं कि उन्होंने औऱ उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने शहाबुद्दीन के इलाज से लेकर उनके शव को सिवान ले जाने के लिए हर कोशिश की. 


ट्विटर पर तेजस्वी ने लिखा है
“हम ईश्वर से मरहूम शहाबुद्दीन साहब की मग़फ़िरत की दुआ करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उन्हें जन्नत में आला मक़ाम मिले. उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. राजद उनके परिवार वालों के साथ हर मोड़ पर खड़ी रही है और आगे भी रहेगी.”


अपने दूसरे ट्विट में उन्होंने लिखा है 
“इलाज़ के सारे इंतज़ामात से लेकर मय्यत को घरवालों की मर्ज़ी के मुताबिक़ उनके आबाई वतन सिवान में सुपुर्द-ए-ख़ाक करने के लिए मैंने और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं तमाम कोशिशें की,परिजनों के सम्पर्क में रहें लेकिन सरकार ने हठधर्मिता अपनाते हुए टाल-मटोल कर आख़िरकार इजाज़त नहीं दिया.”


तेजस्वी कह रहे हैं
“शासन-प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर अड़ियल रुख़ बनाए रखा. पोस्ट्मॉर्टम के बाद प्रशासन उन्हें कहीं और दफ़नाना चाह रहा था लेकिन अंत में कमिशनर से बात कर परिजनों द्वारा दिए गए दो विकल्पों में से एक ITO क़ब्रिस्तान की अनुमति दिलाई गयी. ईश्वर मरहूम को जन्नत में आला मक़ाम दे.”