बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
23-Nov-2023 02:20 PM
By First Bihar
SIWAN: सीवान के हुसैनगंज में 42 कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को कोर्ट से बेल मिल गई है। बुधवार को कोर्ट ने ओसामा की जमानत याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा था जिसे गुरुवार को सुनाया गया, हालांकि कोर्ट से बेल मिलने के बावजूद ओसामा जेल से बाहर नहीं आ सकेगा।
दरअसल, बीते 16 अक्टूबर को सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को कोटा ग्रामीण की रामगंजमंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया खुर्द बगीचा के पास स्थित 42 कट्ठा जमीनपर कब्जा को लेकर 50 राउंड फायरिंग हुई थी, इस वारदात के बाद ओसामा अपने साथियों के साथ कोटा चला गया था। जिसके बाद हुसैनगंज पुलिस कोटा पहुंची और ओसामा को अपने साथ सीवान लेकर आई थी और 18 अक्टूबर को पुलिस ने ओसामा और उसके दो साथियों को व्यवहार न्यायालय स्थित एसीजेएम 9 की अदालत में पेश किया था।
कोर्ट ने पेशी के बाद ओसामा को जेल भेज दिया था। पिछले 20 दिन से जेल में बंद ओसामा की जमानत याचिका पर बुधवार को एडीजे तीन नवेन्दु कुमार की कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे गुरुवार को सुनाया जाएगा। कोर्ट के फैसले से ओसामा को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन अभी वह जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। मोतिहारी में अपनी बहन के ससुराल में एक मामले में ओसामा आरोपी है और उसके खिलाफ केस दर्ज है। पिछले दिनों मोतिहारी पुलिस ने ओसामा को मोतिहारी कोर्ट में पेश किया था। मोतिहारी के मामले में बेल मिलने के बाद ही ओसामा जेल से बाहर आ सकेगा। ऐसे में फिलहाल उसे जेल में ही रहना होगा।